Thursday, March 6, 2014

रूह..........















बड़ी आस सजाती है प्रतिदिन,
भीतर से कहीं दूर तलक जाती है
काया-पट से निकल के,रूह..........
अपने रंग की तलाश में जाती है
ढूंढती है रंगरेज पारखी
रंगरेजों के बाजार में
नहीं मिलता कोई अनुभवी,
थक-हार के आ जाती है
फिर दुनिया के तमाशगाह में
पुनः उम्मीद संजोती है
कहीं अंदर से झांकती है
नूर ए रंग की तलाश में.............

सारिका आशुतोष मूंदड़ा

1 comment: